Wednesday, August 11, 2010
फोन मे कम्पूटर
२००८ जनवरी मे ये पहला फोटो था जो मैंने अपने नए नोकिया (N70) से अपने कंप्यूटर का लिया था . कुछ तो नोकिया के फोन से लगाव मुझे पहले सा था पर उस समय ये फोन मेरे लिए कमाल कर रहा था. फोटोग्राफी के शौक के चलते मैंने रोल वाला कैमरा जम कर इस्तेमाल किया. जब मैं लखनऊ मैं प्रबंधन की पढाई कर रहा था तब मेरे कैमरे का खर्चा मेरे महीने के कुल खर्चे से ज्यादा था. हर समय कैमरा आप अपने साथ नहीं रख सकते पर.. फोन आप अपने से दूर नहीं रखते.
आज भी ये दोनों ही मेरे सबसे करीबी दोस्त हैं एक मेरा फोन और दूसरा मेरा (HP) लैपटाप कंप्यूटर. दिन मे फोन कभी दूर नहीं होता और कंप्यूटर मुझे अपने से दूर जाने नहीं देता.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment